महाराष्ट्र में अब भाजपा और राकांपा की सरकार, देवेंद्र फड़णवीस दोबारा मुख्यमंत्री बने

 महाराष्ट्र में शनिवार सुबह बड़ा सियासी उलटफेर हुआ। भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, राकांपा नेता और शरद पवार के भतीजे अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 

| Updated : Nov 23 2019, 11:23 AM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. महाराष्ट्र में एक बड़े उलटफेर के साथ सत्ता को लेकर 30 दिन से चल रहा सियासी ड्रामा खत्म हो गया। भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार सुबह मुख्यमंत्री और एनसीपी के अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। सत्ता की होड़ से बाहर चल रही भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में कामयाब हुई। पूरा राजनीतिक घटनाक्रम सिर्फ 10 घंटे में बदल गया।दरअसल, महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के समर्थन की सरकार बनती दिख रही थी। तीनों पार्टियों के नेताओं की लगातार बैठक हो रही थी। लेकिन अचानक से 10 घंटे में पूरा घटनाक्रम बदल गया।

Related Video