कार एक्सीडेंट में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, हादसे का Video आया सामने

 साइरस मिस्त्री के कंपनी के निदेशक ने उनकी मौत की पुष्टि की है। मुंबई के पास पालघर में उनकी कार हादसे का शिकार हुई जिसमें साइरस मिस्त्री का निधन हो गया। साइरस मिस्त्री के साथ चार अन्य लोग भी थे।

| Updated : Sep 04 2022, 05:31 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री( Cyrus Mistr)yको लेकर एक दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुंबई के पास पालघर में उनकी कार हादसे का शिकार हुई जिसमें साइरस मिस्त्री का निधन हो गया। साइरस मिस्त्री के साथ चार अन्य लोग भी थे। हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कार पूरी तरह से डैमेज नजर आ रही है।  साइरस मिस्त्री के कंपनी के निदेशक ने उनकी मौत की पुष्टि की है। आपको बता दें कि 54 वर्षीय साइरस मिस्‍त्री भारतीय मूल के सबसे सफल और ताकतवर कारोबारियों में से एक पलोनजी शापूरजी मिस्‍त्री के बेटे थे। वे आयरलैंड में जन्मे थे। उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की। 1991 में उन्होंने पलोनजी ग्रुप में काम करना शुरू किया था। साल 2006 में साइरस मिस्त्री टाटा संस के साथ जुड़े थे।  दिसंबर 2012 में रतन टाटा की जगह टाटा संस का चेयरमैन बने। 4 साल बाद 2016 में उन्हें अचानक पद से हटा दिया गया था। 

Related Video