शराब और गांजा पीकर मना रहे थे नये साल का जश्न, नेताजी की 'सेना' ने कपड़े उतरवाकर बनवा दिया सबको मुर्गा

भीमा-कोरेगांव हिंसा की आरोपी पार्टी 'श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान सेना' के कार्यकर्ताओं ने 11 युवाओं को अपमानित करके वीडियो किया वायरल।

| Updated : Jan 03 2020, 03:35 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. हिल स्टेशन माथेरान के विकटगढ़ किले(पेब किले) पर नये साल पर शराब और गांजा पार्टी करने पर 11 युवाओं को सरेआम अपमानित करने का मामला सामने आया है। यहां एक जनवरी की रात 1 से 3 बजे के बीच 11 युवक पार्टी मना रहे थे। हालांकि ऐसा करना नियम विरुद्ध था। इसी बीच वहां 'श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान सेना' के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने सभी युवकों को सुबह तक बंधक बनाए रखा। उनके कपड़े उतरवाए और मुर्गा बना दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह पार्टी संभाजी भिड़े की है। पार्टी पर भीमा-कोरेगांव में हुई हिंसा में शामिल होने का भी आरोप है। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अविनाश पाटिल ने कहा कि गुरुवार को मामला दर्ज किया गया है। वहीं, सेना की कल्याण शाखा के प्रमुख अतुल भंडवालकर पाटिल ने कहा कि किले पर इस तरह की पार्टी करने से मना किया गया है। हालांकि उन्होंने इस मारपीट में अपने कार्यकर्ताओं की भूमिका न होने की भी बात कही है। उल्लेखनीय है कि विकटगढ़ को देवी पेब का निवास स्थान माना जाता है। इसका निर्माण छत्रपति शिवाजी महाराज के काल में हुआ था। 

Related Video