तेज बारिश में भटककर सड़कों पर आ गया तेंदुए का बच्चा, रेस्क्यू करने वालों ने जीत लिया दिल, देखें Video
वीडियो डेस्क। मुंबई के आरे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक तेंदुए का बच्चा बारिश में सड़क पर टहलता देखा गया। तेंदुए का बच्चा अपनी मां से अलग एक टिन शेड में छिपने के लिए जगह ढूंढ रहा था। तभी कुछ लोगों की नजर शावक पर पड़ी। लोगों ने बचाव टीम को बुलाया जिन्होंने शावक को उठाया और सुरक्षित स्थान पर ले गए।
वीडियो डेस्क। मुंबई के आरे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक तेंदुए का बच्चा बारिश में सड़क पर टहलता देखा गया। तेंदुए का बच्चा अपनी मां से अलग एक टिन शेड में छिपने के लिए जगह ढूंढ रहा था। तभी कुछ लोगों की नजर शावक पर पड़ी। लोगों ने बचाव टीम को बुलाया जिन्होंने शावक को उठाया और सुरक्षित स्थान पर ले गए। पशु बचाव कर्मचारी एक कंबल में लिपटे शावक को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। आरे मुंबई का एक ऐसा क्षेत्र है जो हरे-भरे इलाकों से ढका हुआ है और विभिन्न प्रकार के जानवरों और पक्षियों का घर है।