एक TIK TOK वीडियो ने इस युवक को पहुंचा दिया जेल

TIK TOK पर वीडियो बनाने वालों हो जाओ होशियार! वीडियो बनाइए, लेकिन ऐसी कोई भी मस्तीखोरी नहीं चलेगी, जो क्राइम में बदल जाए। इस युवक ने मार्च में एक वीडियो बनाया था। अब पुलिस ने उसे पकड़कर जेल का रास्ता दिखा दिया।

Share this Video

दमोह. बात 27 मार्च की है। जिले के नोहटा निवासी 21 वर्षीय विकल्प जैन ठेकेदारी का काम करता है। कहानी के मुताबिक, वो घर से काम के लिए निकला था। लेकिन शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा। जब परिजनों ने ढूंढने की कोशिश, तो इस दौरान मोबाइल भी बंद मिला। परिजनों ने नोहटा थाने में शिकायत दर्ज कराई। तभी विकल्प का एक टिक टॉक वीडियो वायरल हुआ। उसमें विकल्प के हाथ-पैर बंधे हुए थे। आंखों पर पट्टी थी। वो किसी मंदिर के पास पड़ा हुआ था और अपनी जान बचाने के लिए छटपटा रहा था। वीडियो वायरल होते ही नोहटा थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने टीम के साथ आसपास के जंगलों में सर्चिंग की। काफी कोशिश के बाद विकल्प की लोकेशन जबलपुर मिली। अगले दिन 28 मार्च को जबलपुर से विकल्प को खोज लिया गया। हालांकि पुलिस को विकल्प के अपहरण की कहानी पची नहीं। पुलिस ने पड़ताल, तो मामला किसी नाबालिग से प्रेम-प्रसंग का निकला। विकल्प ने उसे परेशान करने के मकसद से यह साजिश रची थी। इसके बाद पुलिस ने विकल्प और उसके साथी अनुज सोनी और रत्नेश ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी तभी से फरार थे। लेकिन विकल्प को पुलिस ने धरदबोचा। उसे अब जेल भेज दिया गया है।

Related Video