MS Dhoni Birthday : Ranchi में भारी बारिश के बीच फैंस ने ऐसे सेलिब्रेट किया धोनी का बर्थडे

रांची में धोनी के जन्मदिन पर फैंस ने बारिश के बीच भी जश्न मनाया। केक काटने, डांस करने और पोस्टर लहराने के साथ फैंस का उत्साह देखते ही बनता था। इस दौरान फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। 

Share this Video

रांची की भीगी हुई सुबह में मुस्कान और उम्मीद का एक जश्न देखने को मिला। यहां एमएस धोनी का जन्मदिन मनाने के लिए लोग पहुंचे। इस दौरान फैंस जमकर उत्साहित नजर आए। आपको बता दें कि 7 जुलाई की बारिश भी धोनी के फैंस को रोक नहीं पाई। ज्ञात हो कि महेंद्र सिंह धोनी अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच उनके फैंस उनसे भी ज्यादा उत्सुकता में नजर आए। फैंस बड़े-बड़े पोस्टर और कटऑउट लिए भी नजर आए। एक साथ आकर उन्होंने केक काटा और एक दूसरे को भी खिलाया। इस दौरान वह डांस करते हुए भी नजर आए। 

Related Video