Video: झाबुआ जैकेट-डिंडोरी और हाथ में तीर कमान, देखें मंच पर PM Modi का कैसे हुआ स्वागत

वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंबूरी मैदान में कार्यक्रम स्थल के मंच पर पहुंचे। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मोदी का मंच पर आदिवासी पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। उन्हें झाबुआ की जैकेट और डिंडोरी  पहनाई गई। 

| Updated : Nov 15 2021, 06:38 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंबूरी मैदान में कार्यक्रम स्थल के मंच पर पहुंचे। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मोदी का मंच पर आदिवासी पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। उन्हें झाबुआ की जैकेट और डिंडोरी  पहनाई गई। तीर धनुष भी दिया गया। रांची में बिरसा मुंडा जनजातीय संग्रहालय के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण झारखंड अस्तित्व में आया। उन्होंने ही अलग जनजातीय मामलों का मंत्रालय बनाया था और जनजातीय हितों को राष्ट्र की नीतियों से जोड़ा था। आज झारखंड स्थापना दिवस पर मैं भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देता हूं। मोदी ने कहा कि मैंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा आदिवासी भाइयों और बहनों और बच्चों के साथ बिताया है। मैं उनके सुख-दुख, दैनिक जीवन और उनके जीवन की आवश्यकताओं का साक्षी रहा हूं। इसलिए, आज का दिन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी एक भावनात्मक दिन है।
 

Related Video