कोविड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया ऑक्सीजन की कमी का आरोप
वीडियो डेस्क। उज्जैन के माधवनगर कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद परिजन-मित्रों ने जमकर हंगामा किया। मरीज ने अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने व मरीजों की जान खतरे में होने का मैसेज डाला था। रात को उनकी पत्नी संगीता से फोन पर चर्चा हुई। पत्नी संगीता ने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी स्थिति बिगड़ी थी। परिजन व अन्य जितेंद्र का शव लेने माधवनगर अस्पताल पहुंचे लेकिन एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हुई। लंबे इंतजार के बाद भी जब वाहन की व्यवस्था नहीं हुई तो पहले ही अव्यवस्था से नाराज लोगों का आक्रोश फूट गया। उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिसकर्मी से भी झड़प हुई। हंगामे के बाद वाहन उपलब्ध कराया गया।