Video: मास्क ना लगाने पर पुलिस की बर्बरता, ऑटो चालक को घसीटा, पैरों से दबाया... गिड़गिड़ाता रहा शख्स
वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश के इंदौर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पुलिसकर्मी एक ऑटो चालक को बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऑटो चालक की गलती थी कि उसने मास्क नहीं पहना था। देश भर में बढ़ते करोना केस के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। लेकिन सख्ती की नाम पर इस तरह की कार्रवाई अमानवीयता को दर्शा रही है। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर घसीट घसीट कर पीटा। वहीं एक मासूम पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश करता रहा लेकिन पुलिसकर्मी नहीं रुके। वीडियो देखिए आप खुद ही बताइये क्या मास्क सख्ती का ये तरीका सही है?
वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश के इंदौर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पुलिसकर्मी एक ऑटो चालक को बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऑटो चालक की गलती थी कि उसने मास्क नहीं पहना था। देश भर में बढ़ते करोना केस के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। लेकिन सख्ती की नाम पर इस तरह की कार्रवाई अमानवीयता को दर्शा रही है। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर घसीट घसीट कर पीटा। वहीं एक मासूम पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश करता रहा लेकिन पुलिसकर्मी नहीं रुके। वीडियो देखिए आप खुद ही बताइये क्या मास्क सख्ती का ये तरीका सही है? हालांकि वीडियो सामने आने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।