सेल्फी लेने नदी के बीच पहुंची थीं 2 लड़कियां, तभी बढ़ गया जलस्तर..मच गई चीख-पुकार

यह शॉकिंग वीडियो मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का है। यहां कुछ लड़कियों का ग्रुप घूमने पेंच नदी गया था। इस बीच दो लड़कियां परफेक्ट सेल्फी लेने के चक्कर में उफनती नदी के बीच में फंस गईं। गनीमत रही समय पर उनका रेस्क्यू हो गया। लड़कियों को तेज बहाव में फंसा देखकर किनारे खड़ीं उनकी सहेलियों ने बचाव के लिए चिल्लाना शुरू किया था।

| Updated : Jul 24 2020, 12:18 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश. यह शॉकिंग वीडियो मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का है। यहां कुछ लड़कियों का ग्रुप घूमने पेंच नदी गया था। इस बीच दो लड़कियां परफेक्ट सेल्फी लेने के चक्कर में उफनती नदी के बीच में फंस गईं। गनीमत रही समय पर उनका रेस्क्यू हो गया। लड़कियों को तेज बहाव में फंसा देखकर किनारे खड़ीं उनकी सहेलियों ने बचाव के लिए चिल्लाना शुरू किया था। इसके बाद रेस्क्यू टीम वहां पहुंची। लेकिन जब तक लड़कियों को सुरक्षित नहीं निकाला गया, सबकी हालत खराब रही। सबसे पहले गांव वालों को इसकी खबर मिली। लोगों ने अपने स्तर पर लड़कियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों लड़कियों को सुरक्षित निकाला।

Related Video