ठंड में शराब पी रहे हैं तो हो जाएं सावधान, डॉक्टर ने बताया इन बीमारियों के हो सकते हैं शिकार

वीडियो डेस्क। ठंड के मौसम में शराब पीना खतरनाक साबित हो सकता है। इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 28 दिसंबर से गंभीर शीत लहर की संभावना है, जिससे फ्लू या नाक बहने जैसी विभिन्न बीमारियों की दिक्कत बढ़ जाती है। एडवाइजरी में आगे कहा गया कि ठंड में शराब न पिए। ये आपके शरीर के तापमान को कम देता है।आईएमडी ने कहा, ठंड के दौरान घर के अंदर रहें। वहीं ज्यादा ठंड होने पर विटामिन सी युक्त फल खाएं और अपनी त्वचा को नियमित रूप से मॉइस्चराइज करें। आखिर कितना खतरनाक हो सकता है ठंड में शराब पीना इसके नुकसान बता रहीं हैं भोपाल की सिटी हॉस्पिटल की डॉक्टर अंजु गुप्ता। 
 
Share this Video

शराब पीने से हाइपोथर्मिया का खतरा
फिजियोलॉजी मेडिसिन डिवीजन और यूएस आर्मी रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायर्नमेंटल मेडिसिन ने मिलकर एक स्टडी की, जिसमें सामने आया कि शराब शरीर के तापमान को कम कर सकती है और ठंड के संपर्क में हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ा सकती है। हाइपोथर्मिया एक गंभीर मेडिकल कंडीशन है। जहां शरीर का तापमान कम होने लगता है। सामान्य शरीर का तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस होता है।
 
Related Video