रात 2 बजे पार्क में जाकर फेसबुक पर लाइव हुआ शख्स, दोस्त से नहीं बैठ रही थी पटरी..कर लिया खुद को शूट

एक निजी हॉस्पिटल में काम करने वाले शख्स ने अपने साथी की किसी बात से गुस्से में आकर खुद को शूट कर लिया। मरने से पहले शख्स ने फेसबुक लाइव पर आकर अपना दर्द बयां किया। मृतक रात 2 बजे समीप के पार्क में गया था। वहां वीडियो बनाने के बाद रिवाल्वर से खुद को शूट कर लिया। मृतक ने हॉस्पिटल की मैनेजर पर भी उसके मसले में कोई रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया।

| Updated : Jul 10 2020, 03:53 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

भिवानी, हरियाणा. यहां के एक निजी हॉस्पिटल में काम करने वाले 38 वर्षीय युवक ने फेसबुक लाइव आकर खुद को रिवॉल्वर से शूट कर लिया। मृतक का अपने साथी कर्मचारी किसी ऋषि से अनबन चल रही थी। मृतक ने फेसबुक लाइव पर ऋषि पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया। मृतक बीती रात करीब 2 बजे घर से निकलकर समीप के हुडा पार्क पहुंचा। यहां उसने करीब 5 मिनट का वीडियो बनाया। फिर गोली मार ली। मृतक यह कहते भी सुना गया कि मैनेजर गोपाल और ममता मैडम ने भी उनके मामले में सुलह कराने की कोशिश नहीं की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक साबू यहां सेक्टर-13 में रहता था। वो रेवाड़ी में आंखों के एक निजी अस्पताल में एडमिस्ट्रेटर था।

Related Video