थ्री इडियट्स के 'वायरस' से इंस्पायर दोनों हाथों से एक संग लिखती है यह लड़की

यह कहना सही नहीं होगा कि फिल्में बच्चों पर सिर्फ बुरा असर डालती हैं। 7th क्लास की इस छात्रा से मिलिए। यह लड़की थ्री इडियट्स फिल्म में बोमन ईरानी के किरदार 'वायरस' से प्रेरित है। बच्ची दोनों हाथों से एक संग लिखती है। 

| Updated : Sep 16 2019, 12:35 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

रायपुर. फिल्में देखकर सिर्फ बच्चे बिगड़ते हैं, इस सोच को 7th क्लास में पढ़ने वाली काव्या ने गलत साबित कर दिया है। वर्ष, 2009 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थ्री इडियट्स' से प्रेरित होकर काव्या एक साथ अपने दोनों हाथों से लिख लेती हैं। राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा थे। इस फिल्म में बोमन ईरानी को दोनों हाथों से लिखते दिखाया गया था। उनका किरदार का नाम वीरू सहस्त्रबुद्धे था। हालांकि लोग उन्हें वायरस कहते थे। काव्या एक हाथ से सामान्य राइटिंग, जबकि दूसरे हाथ से मिरर राइटिंग करती हैं। यानी उल्टे शब्द। इन्हें मिरर में देखकर सीधा पढ़ा जा सकता है। ऐसा कर पाना आसान नहीं होता। काव्या ने बताया कि वे 3-4 सालों से इसका अभ्यास कर रही थीं। काव्या हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एक साथ लिख सकती हैं। हालांकि इस तरह लिखने की शुरुआत अंग्रेजी से की थी। काव्या कहती हैं कि हमें अपनी मातृभाषा हिंदी को नहीं भूलना चाहिए।
 

Related Video