मरने के लिए घर से निकला था, जब मौत सिर पर मंडराई, तो जोर-जोर से रोने लगा

एक शख्स किसी बात पर घरवालों से नाराज होकर मरने निकल पड़ा। वो एक कुएं में जाकर कूद गया। लेकिन नीयती को कुछ और मंजूर था। जब मौत सिर पर मंडराते दिखी, तो शख्स घबरा उठा और बचाओ-बचाओ चिल्लाना लगा। करीब 24 घंटे बाद उसे कुएं से निकाला गया, तो वो खुश हो उठा।

Share this Video

रायपुर. एक शख्स किसी बात पर नाराज होकर अपने घर से मरने के लिए निकल पड़ा। वो पंडरी थाना क्षेत्र के FCI इलाके में एक कुएं में जाकर कूद गया। लेकिन नीयती को कुछ और मंजूर था। वो डूबा नहीं, बल्कि सिर पर मौत मंडराते देख शख्स घबरा उठा। वो जोर-जोर से रोने लगा। बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। करीब 24 घंटे तक वो कुएं में पड़ा-पड़ा ऊपरवाले से  जिंदगी की भीख मांगता रहा। अगली सुबह किसी चरवाहे ने कुएं से उसके रोने-चिल्लाने की आवाज सुनी। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। थाने में उस समय कोई स्टाफ नहीं था। लिहाजा कांस्टेबल मंगलेश सिंह परिहार अकेले ही घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से शख्स को कुएं से निकाला। जैसे ही शख्स ऊपर आया, वो खुशी से मानों उछल-सा पड़ा। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि वो मरने क्यों आया था।

Related Video