शख्स की इस हरकत से असहज हो गए सुनील शेट्टी, देखने लायक था एक्टर का रिएक्शन

बॉलीवुड के माचौ मैन सुनील शेट्टी हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे। यहां से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, ब्लैक टी-शर्ट और बियर्ड लुक में सुनील शेट्टी जब सोफे पर बैठे हुए थे तभी एक शख्स उनके करीब आया और उनके बायसेप्स (हाथों) को छूने लगा।

| Updated : Feb 18 2020, 07:52 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। बॉलीवुड के माचौ मैन सुनील शेट्टी हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे। यहां से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, ब्लैक टी-शर्ट और बियर्ड लुक में सुनील शेट्टी जब सोफे पर बैठे हुए थे तभी एक शख्स उनके करीब आया और उनके बायसेप्स (हाथों) को छूने लगा। ये देख सुनील शेट्टी कुछ देर के लिए असहज हो गए और उनका रिएक्शन देखने लायक था। हालांकि शख्स की इस हरकत के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे फौरन वहां से भगा दिया। सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि सुनील शेट्टी हाल ही में तमिल फिल्म 'दरबार' में नजर आए थे। इसके अलावा वो इसी साल जून में रिलीज होने वाली फिल्म 'मुंबई सागा' में भी नजर आएंगे। 

Related Video