सीढ़ियों पर पोज दे रही थी शक्ति कपूर की बेटी, अचानक बिगड़ा बैलेंस तो गिरते गिरते बची

बता दें कि श्रद्धा कपूर हाल ही में फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ वरुण धवन और प्रभुदेवा भी थे।

| Updated : Feb 23 2020, 03:27 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'बागी 3' में नजर आएंगी। श्रद्धा इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटी हैं। इसी बीच, श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो हाई हील पहनकर पोज देती दिख रही हैं। इस दौरान श्रद्धा सीढ़ियों पर खड़ी हैं और उनका एक पैर ऊपर और दूसरा नीचे है। अचानक श्रद्धा का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो लड़खड़ाने लगती हैं। ये देख वहां मौजूद कुछ लोग श्रद्धा की मदद के लिए आगे आते हैं और फौरन उनका हाथ पकड़कर नीचे उतारते हैं। सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि श्रद्धा कपूर हाल ही में फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ वरुण धवन और प्रभुदेवा भी थे।

Related Video