पार्टी के बीच अचानक खुल गई प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस, फिर पति ने ऐसे मैनेज किया मामला

बता दें कि प्रियंका और निक की शादी 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। कुछ दिनों पहले कपल को ग्रैमी अवॉर्ड्स में देखा गया था। 

| Updated : Feb 13 2020, 01:18 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। शादी के बाद से प्रियंका चोपड़ा ज्यादातर अपने ससुराल में ही रहती हैं। हालांकि बीच-बीच में वो अपने मायके इंडिया आती-जाती रहती हैं। इसी बीच, प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पति निक जोनास के साथ किसी पार्टी में नजर आ रही हैं। पार्टी में प्रियंका चोपड़ा लाइट पर्पल कलर की ड्रेस में जबकि उनके पति सूट में पहुंचे। इस दौरान प्रियंका की ड्रेस हल्की लूज थी। ये देख उनके पति निक जोनास फौरन प्रियंका के पास गए और उनकी ड्रेस को ठीक किया। निक जोनास को प्रियंका की ड्रेस ठीक करते देख पार्टी में मौजूद लोग काफी खुश हुए। पत्नी के लिए पति का इतना प्यार देख सोशल मीडिया पर लोग जमकर निक की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि प्रियंका और निक की शादी 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। कुछ दिनों पहले कपल को ग्रैमी अवॉर्ड्स में देखा गया था। 

Related Video