Video: बाजार में अचानक घुस आया शेर, मची अफरातफरी, जान बचाने इधर-उधर भागे लोग

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में भीड़भाड़ भरे बाजार में अचानक एक शेर आ जाता है। 

| Updated : Dec 06 2019, 07:17 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में भीड़भाड़ भरे बाजार में अचानक एक शेर आ जाता है। शेर को देखते ही लोगों में अफरातफरी मच जाती है। इसके बाद जान बचाने के लिए लोग यहां-वहां भागने लगते हैं। हालांकि शेर तेजी से दौड़ लगाता हुआ भीड़ के बीच से आगे निकल जाता है। शेर बाजार में कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन उसे देखकर लोगों के चेहरे पर दहशत साफ देखी जा सकती है। वीडियो को जय राकेश कुमार नाम के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्युत जामवाल हाल ही में फिल्म 'कमांडो 3' में नजर आए थे। 2020 में विद्युत 'खुदा हाफिज' और 'यारा' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Related Video