नानी के अंतिम संस्कार में गर्लफ्रेंड के साथ इस हाल में पहुंचे फरहान तो लोग उड़ाने लगे मजाक

शबाना आजमी की मां शौकत आजमी ने 'हीर रांझा', 'हकीकत', 'उमराव जान', 'बाजार' जैसी फिल्मों में काम किया। वो आखिरी बार 2002 में आई फिल्म 'साथिया' में नजर आई थीं।

| Updated : Nov 23 2019, 06:07 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी की मां शौकत कैफी आजमी का शुक्रवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने जुहू स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। शनिवार शाम को शौकत को सुपुर्दे-ए-खाक किया गया। नानी के जनाजे में फरहान अख्तर भी पहुंचे। इस दौरान वो गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ नजर आए। फरहान को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक शख्स ने कहा- ''ये शॉर्ट्स में शोक मनाने आए हैं।'' वहीं एक और शख्स ने शिबानी को लेकर कमेंट करते हुए कहा- ''करियर के चक्कर में किसको पकड़ लिया।'' बता दें कि शौकत कैफी आजमी के निधन की खबर सबसे पहले उनके दामाद जावेद अख्तर ने दी। हालांकि वो खुद अपनी सास के जनाजे में शामिल नहीं हो पाए। दरअसल, जावेद अख्तर इन दिनों अमेरिका में हैं। शौकत आजमी ने 'हीर रांझा', 'हकीकत', 'उमराव जान', 'बाजार' जैसी फिल्मों में काम किया। वो आखिरी बार 2002 में आई फिल्म 'साथिया' में नजर आई थीं।

Related Video