प्रियंका और निक की शादी की शादी को हुए पूरे 2 साल... देखें दोनों की दो ग्रैंड शादी का पूरा एलबम

वीडियो डेस्क। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के 2 साल पूरे हो चुके हैं। साल 2018 में दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को दो रीति रिवाजों के साथ शादी की थी। पहले दिन क्रिस्चन और दूसरे दिन उन्होंने हिंदू धर्म के मुताबिक साथ 7 फेरे लिए थे।

| Updated : Dec 03 2020, 05:10 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के 2 साल पूरे हो चुके हैं। साल 2018 में दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को दो रीति रिवाजों के साथ शादी की थी। पहले दिन क्रिस्चन और दूसरे दिन उन्होंने हिंदू धर्म के मुताबिक साथ 7 फेरे लिए थे। शादी की दूसरी सालगिरह पर इस कपल ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। आपको बता दें कि प्रियंका और निक की जोधपुर में ग्रैंड डेस्टिनेशन वेड़िंग की थी जो बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। प्रियंका चोपड़ा ने वेडिंग सेरिमनीज की कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसके साथ कैप्शन है, 2 साल हो गए, पूरी जिंदगी बाकी है। वहीं निक जोनस ने भी शादी की खास तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने लिखा है, 2 दिन, 2 शादियां और अब 2 साल। मैं प्रियंका चोपड़ा से उनके देश में ट्रडिशनल हिंदू तरीके से शादी करके बहुत सम्मानित महसूस कर रहा था। मुझे यकीन नहीं होता कि मैं कितना लकी हूं और कितनी जल्दी वक्त बीत गया। हैपी हिंदू ऐनिवर्सरी।
 

Related Video