आंखों के सामने गंगा में समा गया स्कूल, Bihar का ये Video डरा रहा है
वीडियो डेस्क। बिहार के कटिहार से एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। जहां देखते ही देखते एक स्कूल गंगा में समा गया। वीडियो बहुत डरावना है। दरअसल बिहार में हर साल बाढ़ आने और उसके बाद कटाव से जान माल की काफी क्षति पहुंचती है। बाढ़ और कटाव की वजह से फसलों और किनारे बनी बिल्डिंगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
वीडियो डेस्क। बिहार के कटिहार से एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। जहां देखते ही देखते एक स्कूल गंगा में समा गया। वीडियो बहुत डरावना है। दरअसल बिहार में हर साल बाढ़ आने और उसके बाद कटाव से जान माल की काफी क्षति पहुंचती है। बाढ़ और कटाव की वजह से फसलों और किनारे बनी बिल्डिंगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। यही दंश झेल रहा है कटिहार जिला। जहां अमदाबाद प्रखंड के झब्बू टोला से कटाव का वीडियो सामने आया है, जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय झब्बू टोला के दो कमरे देखते ही देखते गंगा के गोद में समा गये। गनीमत रही कि बच्चे स्कूल में पढ़ाई नहीं कर रहे थे। विद्यालय परिसर से जरूरी सामान को खाली करा लिया गया है।