चंद मिनटों में गंगा नदी ने मिटा दिया एक अच्छे-खासे स्कूल का नामो-निशान

देश के कई राज्य भीषण बाढ़ से जूझ रहे हैं। बिहार में भी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कटिहार में सोमवार को बाढ़ में एक स्कूल के बहने का वीडियो सामने आया है।
 

| Updated : Sep 17 2019, 01:19 PM
Share this Video

कटिहार. देश के तमाम राज्यों में बाढ़ ने कहर बरपाया हुआ है। अकेले बिहार में 34 लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों लोग बेघर हुए हैं। कटिहार में सोमवार को गंगा नदी किनारे बने एक स्कूल का बाढ़ ने नामो-निशान मिटा दिया। गनीमत रही कि प्रशासन को इसकी पहले से ही आशंका थी, लिहाजा स्कूल खाली करा दिया गया था। बच्चों को दूसरे स्कूल में पढ़ने भेजा जा रहा था। इस घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे चंद मिनट में स्कूल बिल्डिंग जमीन से गायब हो गई।
 

Related Video