अपनी राशि के अनुसार करें गणेश प्रतिमा की पूजा, पूरी हो सकती है आपकी हर इच्छा

13 जनवरी, सोमवार को संकटा गणेश चतुर्थी है। इस दिन भगवान श्रीगणेश की पूजा विशेष रूप से की जाती है।

| Updated : Jan 12 2020, 02:59 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

13 जनवरी, सोमवार को संकटा गणेश चतुर्थी है। इस दिन भगवान श्रीगणेश की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो भक्त की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। बताते हैं आपको राशि अनुसार, किस रंग की गणेश प्रतिमा की पूजा आपके लिए शुभ रहेगी...

1. मेष राशि वाले लोग सिंदूरी रंग की गणेश प्रतिमा की पूजा करें।
2. वृषभ राशि के लोगों को दूधिया रंग के गणेशजी की आराधना करना चाहिए।
3. मिथुन राशि वाले हरे रंग की गणेश प्रतिमा की पूजा करें।
4. कर्क राशि वाले लोगों के लिए सफेद रंग के गणेशजी की आराधना करना श्रेष्ठ रहता है।
5. सिंह राशि के लोग मेहरून रंग की गणेश प्रतिमा की पूजा करें तो बेहतर रहेगा।
6. कन्या राशि वाले लोगों को गहरे हरे रंग की गणेश प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए।
7. तुला राशि वाले लोगों को सफेद रंग की गणेश प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए।
8. वृश्चिक राशि के लोग लाल रंग की गणेश प्रतिमा की पूजा करें।
9. धनु राशि वाले पीले रंग की गणेश प्रतिमा की उपासना करें।
10. मकर राशि वाले लोगों के लिए नीले रंग के श्रीगणेश की आराधना करना सर्वोत्तम होता है।
11. कुंभ राशि वाले लोगों को आसमानी रंग की गणेश प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए।
12. मीन राशि वाले हल्दी रंग की गणेश प्रतिमा की उपासना करें।

Related Video