यूपी चुनाव: प्रियंका ने BJP सरकार से पूछा सवाल, कहा- क्या यही है कानून व्यवस्था, दलितों पर हो रहा अत्याचार
Feb 23 2022, 06:42 PM ISTकांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव 2022 को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि भाजपा नेता व भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में दलितों को सुरक्षा देने में नाकामयाब हैं, जबकि सिर्फ चुनाव के समय उनके प्रति हमदर्दी का दिखावा करते हैं। क्या यही है आपकी कानून व्यवस्था, जिसमें दलितों को उनके घरों से उठाकर बेरहमी से पीटा जाता है, उन पर अत्याचार होता है।