एक तरफ रविवार को पूरे देशभर में नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार से महिलाओं की सुरक्षा को प्रथमिकता देने की अपील की है। इस बीच सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए भाजपा पर हमला बोला।
रामनवमी की पूर्व संध्या पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव चंपत राय ने मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया। राजधानी लखनऊ में वेदांत भारत द्वारा शनिवार को गन्ना संस्थान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान चंपत राय ने कहा कि कोशिश है कि अगले साल दिसंबर में काम पूरा हो जाए।
शनिवार देर शाम माध्यमिक शिक्षा की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की ओर से फीस बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया गया। इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव की ओर से प्राइवेट स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह शैक्षिक सत्र 2022-23 में फीस बढ़ोतरी के लिए नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक को आधार माना जाए और इसमें वर्ष 2019-2020 की फीस में अधिकतम पांच प्रतिशत की वृद्धि कर इसे जोड़ लें।
योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी करने वाले बरेली में समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। पेट्रोल पंप का ध्वस्तीकरण करने के बाद बरेली विकास प्राधिकरण ने उनके फार्म हाउस, दो बरातघर और 25 दुकानों वाले मार्केट को निशाने पर लिया है।
उत्तर प्रदेश के जिले सुल्तानपुर में महिला अस्पताल में शनिवार दोपहर को आग लग गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया जब ओटी के पास स्थित कैलेबर रूम में अज्ञात कारणों से आग लगी। स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि फायर ब्रिगेड के आने तक अग्नि शमन सिलेंडर का प्रयोग कर आग पर काबू पा लिया गया।
विधान परिषद चुनाव को लेकर वोटिंग शनिवार को हो चुकी है। शाम चार बजे तक 27 निर्वाचन क्षेत्रों में 95 प्रत्याशियों की किस्मत कैद हो चुकी है। 739 पोलिंग बूथों पर 1,20,657 मतदाताओं ने मतदान किया।
उत्तर प्रदेश के जिले अयोध्या में चैत्र नवरात्रि मेले को लेकर राम जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की तैयारी हो रही है। मंदिरों में आयोजित हो रहे धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखलाएं पूरे रूप में हैं। शाम होते-होते समूचा मेला क्षेत्र कथा-प्रवचन व श्रीराम की स्तुतियों से गुंजायमान होने लगा है।
उत्तर प्रदेश परिषदीय चुनाव के बीज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुदामा सिंह पटेल ने जीत का दावा किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में आम जनता ने यह बता दिया है कि कोई माफिया कुछ नहीं कर सकता है। जिसकी वजह से बृजेश सिंह के वोटर भटक गए है।
आगरा में बीटेक छात्र धनंजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। धनंजय में सुसाइड नोट में कई नामों का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि ये लोग किसी भी कीमत पर बचने नहीं चाहिए।