Gyanvapi: व्यासजी के तहखाने में पूजा होता देख झूम उठे लोग, आम लोगों ने भी किए दर्शन-Watch Video

व्यासजी के तहखाने में सालों बाद पूजा होता देख लोग झूम उठे। इस बीच काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी वहां पर देखी गई। लोगों ने पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

| Updated : Feb 01 2024, 06:27 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

ज्ञानवापी परिसर के व्यासजी तहखाने में गुरुवार से विधि-विधान से पूजा शुरू की गई। इसको लेकर कई वीडियो और फोटोज भी सामने आए। बताया गया कि अधिकारियों की मौजूदगी में वहां गेट खोला गया जिसके बाद संत समाज और हिंदू पक्ष के अधिवक्ताओं ने दर्शन किए। इसी के साथ काफी संख्या में आम लोग भी वहां दर्शनों के लिए पहुंचे। कड़ा प्रशासनिक सुरक्षा घेरा भी वहां पर देखा गया। बताया गया कि व्यासजी के तहखाने में प्रतिदिन 5 आरती होंगी। आपको बता दें कि 31 साल के बाद यहां आरती हुई, दीप जले, विधि-विधान से पूजन हुआ और प्रसाद वितरण किया गया। 

Related Video