'जो हमारा है वो हमें मिलना चाहिए', यूपी विधानसभा में CM Yogi ने SP को धो डाला
सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वो लोहिया के नाम का तो इस्तेमाल करती है, लेकिन उनके आदर्शों से दूर है। योगी ने राम, कृष्ण और शंकर को भारत के आदर्श बताते हुए सपा पर आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा कहा कि आज की समाजवादी पार्टी डॉ. लोहिया का नाम तो लेती है लेकिन उनके मूल्यों और आदर्शों से बहुत दूर जा चुकी है। डॉ. लोहिया ने कहा था एक सच्चा समाजवादी वह है जो संपत्ति और संतति से दूर रहे। वो तो आपके पार्टी के आचरण से देख सकते हैं। आदर्श के रूप में उन्होंने कहा था राम, कृष्ण और शंकर जब तक भारत के 3 आदर्श हैं तब तक भारत का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है। भारत की जनता जब तक इन तीनों को आदर्श के रूप में मानेगी तब तक भारत-भारत बना रहेगा। इन तीनों देव महापुरुषों पर समाजवादी पार्टी का कोई विश्वास नहीं है। आप लोग भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं। आपने कहा कि हमारी सोच संप्रदायिक है। आप बताइए हमारी सोच कहां से सांप्रदायिक है। हम तो सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं।