Kannauj Seat : डिंपल को मिली हार का बदला लेंगे अखिलेश यादव? यहीं से हुई थी राजनीति में एंट्री

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। सपा का अभेद किला मानी जाने वाली इस सीट पर डिंपल यादव को 2019 में सुब्रत पाठक से हार का सामना करना पड़ा था।

| Updated : May 03 2024, 08:05 AM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

यूपी की कन्नौज सीट लोकसभा चुनाव को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है। इस बार इस सीट से अखिलेश यादव चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। सपा ने पहले यहां से तेज प्रताप यादव को टिकट दिया था लेकिन बाद में उनका टिकट कटा और अखिलेश यादव ने नामांकन किया। वहीं भाजपा ने इस सीट से मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक को प्रत्याशी बनाया। जबकि बसपा से इमरान बिन जाफर यहां से ताल ठोंक रहे हैं। कभी सपा का अभेद किला मानी जाने वाली इस सीट से डिंपल यादव को 2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक से हार का सामना करना पड़ा था। कहा जा रहा है कि उसी हार का बदला लेने के लिए अखिलेश यादव यहां से चुनावी मैदान में हैं। 

Related Video