दिल्ली की गांधी नगर सीट पर भाजपा से अरविंदर सिंह लवली ने AAP के नवीन चौधरी को हरा दिया है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के कमल अरोड़ा रहे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कालकाजी सीट आप की नेता आतिशी ने जीत ली है। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3521 वोटों से हराया। कांग्रेस की अलका लांबा तीसरे नंबर पर रहीं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में AAP के पीछड़ने पर उमर अब्दुल्ला ने तंज कसा है।
ग्रेटर कैलाश सीट से AAP नेता सौरभ भारद्वाज चुनाव हार गए हैं। उन्हें बीजेपी के शिखा रॉय ने 3188 वोटो से हराया। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के गर्वित सिंघवी रहे।