लोकायुक्त ने 28 जून को पूरे कर्नाटक में 11 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की थी। लोकायुक्त की एंटी करप्शन विंग ने कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में हसीलदार अजित राय और कृषि विभाग की ज्वाइंटर डायरेक्टर चेताना पाटिला के यहां छापा मारा था।
मध्य प्रदेश के जबलपुर की एक दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ट्रैक्टर चलाकर मंडप में एंट्री करती नजर आ रही है। दुल्हन के इस अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
राजस्थान में सरकार सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के लिए एक गजब की स्कीम लेकर आई है। इस स्कीम के तहत गेहलोत सरकार उन्हें 10 हजार रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक कमाने का मौका देगी। इसके लिए इन सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को बस सरकार का ये काम करना होगा।
राजस्थान के सवाई माधोपुर से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां चार लड़कों ने घर में घुसकर पहले लड़की से रेप करने की कोशिश की। रेप नहीं कर सके तो लड़की को गोली मार दी।
राजस्थान के सीकर शहर स्थित देवपुरा बाला जी मंदिर में अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनेगा। यहां भगवान का भोग लगाने के लिए 2700 किलो रोटी का भोग लगाया जाएगा। इसे बनाने के लिए इस तरह का काम कर चुके जोधपुर के हलवाईयों को बुलाया गया है।
ये तस्वीरें कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंसाग्रस्त मणिपुर दौरे की हैं। राहुल गांधी 29 जून को पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चुराचांदपुर के दो रिलीफ कैम्पों में रह रहे पीड़ितो से मुलाकात की थी।
पीएम मोदी के द्वारा दिल्ली यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होने से पहले दिल्ली मेट्रो का सफर किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने मेट्रो में तमाम लोगों से बातचीत भी की। पीएम से मुलाकात कर लोग उत्साहित नजर आए।
मीरा रोड की एक सोसायटी में ईद पर बलि के लाए बकरों के विवाद में चौंकाने वाला ट्विस्ट सामने आया है। एक 63 वर्षीय महिला ने दावा किया है कि मुस्लिम महिला के पति ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। नए मामले में काशीमीरा पुलिस ने FIR दर्ज कर की है।
अखिलेश यादव की ओर से काशी का एक वीडियो ट्वीट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा गया। बारिश के बाद हुए जलभराव के एक वीडियो के साथ अखिलेश यादव ने लिखा कि काशी को क्योटो बनाने का दावा था लेकिन इसे वेनिस बना दिया।
महाराष्ट्र की राजनीति में सुप्रिया सदानंद सुले अच्छी धाक रखती हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक लीडर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने साल 2006 में राज्यसभा सांसद के रूप में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। 30 जून को उनका जन्मदिन है।