लोकायुक्त ने बुधवार (28 जून) को पूरे कर्नाटक में 10 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। लोकायुक्त की एंटी करप्शन विंग ने कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में हसीलदार अजित राय और कृषि विभाग की ज्वाइंटर डायरेक्टर चेताना पाटिला के यहां छापा मारा।
दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों और राजस्थान के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। आजकल में इसके देश के शेष हिस्सों जैसे-राजस्थान और हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ में पार्टी में गुटबाजी खत्म करने की कोशिश के तहत टीएस सिंह देव (TS Singh Deo) को उपमुख्यमंत्री बनाया है।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 1 जुलाई से वन टैप-वन ट्री अभियान (One Tap-One Tree Campaign) की शुरूआत करेगी। प्रकृति को हरियाली युक्त बनाने और पर्यावरण को तरोताजा करने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा।
आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर यूपी के सहारनपुर में बदमाशों ने हमला किया। गोली चंद्रशेखर को छूते हुए निकल गई। उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद इलाके में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है। आजाद के काफिले पर अज्ञातों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में उनकी कार के शीशे भी टूटे गए और गोली उनके पेट को छूते हुए निकली।
मध्य प्रदेश की एक बुजुर्ग महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बुजुर्ग पीएम मोदी की तारीफ कर रही है। वहीं बुजुर्ग का कहना है कि वह पीएम मोदी को अपनी 25 बीघा जमीन देंगी।
झारखंड के पलामू में अनोखी शादी देखने को मिली। जहां दूल्हा अपनी बारात एंबुलेंस में लेकर पहुंचा और दूल्हा-दुल्हन ने फिर स्ट्रेचर पर बैठक सात फेरे लिए। दूल्हे के इस कदम ने हर किसी ने तारीफ की। इस विवाह के पीछे की कहानी काफी इमोशनल है।
मुंबई की एक रेसिडेंशियल सोसाइटी में बकरीद से पहले बकरा लाने पर हंगामा देखा गया। लोगों ने एकजुट होकर जमकर विरोध किया और उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ भी शुरू कर दिया। हंगामे के बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची।
राजस्थान में मानसून एक्टिव होने से लेकर अब तक तेज बारिश का दौर जारी है। आलम यह हो गया है कि दर्जनों गांव बारिश के कारण टापू में तब्दील हो गया है। वहीं सड़कों पर मछलियों के ढेर लग गए हैं।