जबलपुर में मंच से प्रियंका गांधी ने पढ़ी बीजेपी के घोटालों की लिस्ट, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना, देखें Video

प्रियंका गांधी ने नर्मदा पूजन के साथ ही मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने यहां मंच से बीजेपी के घोटालों की लिस्ट भी पढ़ी। कहा 220 महीनों में 225 घोटाले हुए हैं।

| Updated : Jun 12 2023, 03:14 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

जबलपुर: मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर पहुंची। यहां उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के घोटालों की लिस्ट बहुत बड़ी है। 

प्रियंका गांधी ने मंच से कहा कि 220 महीनों में शासन में 225 घोटाले किए गए हैं। इसमें व्यापम घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, खनन घोटाला, कोरोना घोटाला, बिजली विभाग का घोटाला, ई-टेंडर घोटाला, टीवी सेट वितरण घोटाला शामिल है। उन्होंने कहा कि इन्होंने (बीजेपी सरकार) नर्मदा मैया और महाकाल कॉरिडोर को भी नहीं छोड़ा। प्रियंका ने आगे कहा कि मुझे यहां आकर गर्व हो रहा है। इस धरती से महान महिलाओं ने जन्म लिया है। इसी धरती ने आदिवासी संस्कृति का झंडा भी बुलंद किया है। 

Related Video