झारखंड के धनबाद में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा, कोयला खदान धंसने से फंसे कई लोग, देखें Video

झारखंड के धनबाद में शुक्रवार को बड़ा हादसा सामने आया। यहां अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से कई लोग दब गए। मामले की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य की शुरुआत की गई।

| Updated : Jun 09 2023, 04:44 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

धनबाद: झारखंड के धनबाद में शुक्रवार को बड़ा हादसा सामने आया। यहां कोयले की अवैध खदान में चाल (छत) धंसने के बाद कई लोग फंस गए। इस बीच तीन लोगों की मौत की जानकारी भी सामने आई। हालांकि इसको लेकर खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। 

जानकारी के अनुसार घटना भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के भौरा कोलियरी क्षेत्र से सामने आई। यहां कई लोगों के फंसे होने की बात भी सामने आ रही है। इस बीच राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब खदान धंसी तो उसमें कई लोग काम कर रहे थे। लोगों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां 3 लोगों को मृत घोषित किया गया। इस बीच स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। 

Related Video