MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh

छत्तीसगढ समाचार

फीचर्डउत्तर प्रदेशबिहारझारखंडराजस्थान
महाराष्ट्रहरियाणाछत्तीसगढपंजाबमध्य प्रदेशअन्य राज्यउत्तराखण्डदिल्ली

और खबरें

मासिक धर्म आने पर इस मिट्टी के घर में कैद हो जाती हैं महिलाएं, 50 साल से चली आ रही यह कुप्रथा
मासिक धर्म आने पर इस मिट्टी के घर में कैद हो जाती हैं महिलाएं, 50 साल से चली आ रही यह कुप्रथा

ग्रामीण अंचलों में मासिक धर्म को लेकर आज भी कई भ्रांतियां फैली हुई हैं। इसी के चलते छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के एक गांव में मासिक धर्म आने पर महिलाओं को एक कच्चे मकान में कैद-सा कर दिया जाता है। यहीं पर उन्हें खाना-पानी लाकर रख दिया जाता है। यह कुप्रथा पिछले 50 सालों से चली आ रही है। सरकार लगातार इस जागरुकता की बात करती है, लेकिन अब तक इस पर प्रतिबंध हीं लगाया जा सका है।

पेट्रोल की कीमतें देखकर 67 साल के 'तिवारीजी' ने की इंटरनेट पर खोज, अब बिना खर्च के दौड़ता है रिक्शा
पेट्रोल की कीमतें देखकर 67 साल के 'तिवारीजी' ने की इंटरनेट पर खोज, अब बिना खर्च के दौड़ता है रिक्शा

धमतरी, छत्तीसगढ़. जब कोई समस्या या परेशानी सिर पर आती है, तब जन्म लेता है कोई न कोई आविष्कार। अपने भारत में देसी जुगाड़ के जरिये कई काम की चीजें बनती रहती हैं। आपको मिलवाते हैं धमतरी के रहने वाले 67 वर्षीय रिक्शा चालक कैलाश तिवारी से। ये ई-रिक्शा चलाते हैं। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए ईंधन के नये-नये विकल्प तलाशे जा रहे हैं। ई-रिक्शा (E-Rickshaw) इसी का नतीजा है। लेकिन तिवारीजी ई-रिक्शा की बैटरी को लेकर परेशान थे। बैटरी डिस्चार्ज होने पर रिक्शा कहीं भी पसर जाता था। तिवारीजी ने दिमाग दौड़ाया और रिक्शा के ऊपर सोलर प्लेट (Solar Plate) लगा दी। अब इसके जरिये बैटरी लगातार चार्ज होती रहती है। पढ़िए तिवारीजी के इस आविष्कार की कहानी...

कांग्रेस सरकार के मंत्री का शर्मनाक बयान, अपने राज्य के रेप को हाथरस की घटना से बताया छोटा...
कांग्रेस सरकार के मंत्री का शर्मनाक बयान, अपने राज्य के रेप को हाथरस की घटना से बताया छोटा...

शभर में हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर गुस्सा है। लोगों का आक्रोश अभी खत्म हुआ नहीं हुआ है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक रेप की घटना सामने आई है। जिसको लेकर कांग्रेस सरकार के मंत्री ने अपने राज्य की बलात्कार की घटना को हाथरस कांड से छोटा बता दिया।

छत्तीसगढ़ में बच्ची से हुआ गैंगरेप, सरकार के मंत्री ने कहा बहुत छोटी है ये घटना, वायरल हो रहा वीडियो
01:07
Now Playing
छत्तीसगढ़ में बच्ची से हुआ गैंगरेप, सरकार के मंत्री ने कहा बहुत छोटी है ये घटना, वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो डेस्क। न्याय के नाम पर सियासत करना कोई इन नेताओ से सीखे। ये वीडियो छ्त्तीसगढ़ के श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया का है जिनका एक बयान उनके गले की फांस बन गया है। 

पत्नी के हाथों में छाले देखकर भावुक हुआ शंकर लुहार, देसी जुगाड़ से बना दी यह हैमर मशीन
पत्नी के हाथों में छाले देखकर भावुक हुआ शंकर लुहार, देसी जुगाड़ से बना दी यह हैमर मशीन

कोरिया, छत्तीसगढ़. कहते हैं कि जहां चाह-वहां राह! जरूरी नहीं कि कोई उपयोगी चीज के निर्माण के लिए इंजीनियर बना जाए। अगर आपमें हुनर है और कुछ कर दिखाने का जुनून..तो आप कुछ भी बना सकते हैं। यह लुहार दम्पती इसी का उदाहरण है। कबाड़ की जुगाड़ (Desi Jugaad Science) से बनाई इनकी ऑटोमेटिक हैमर मशीन (Automatic hammer machine) सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। पहले यह दम्पती परंपरागत तरीके से लोहा गर्म करके उसे पीटने और कुदाल, हंसिया आदि बनाने का काम करते थे। यह बेहद मेहनत का काम था। इसमें महिला गर्म लोहे पर भारी हथोड़ा मारकर उसे आकार देती थी। इससे उसके हाथों में छाले पड़ जाते थे। यह देखकर पति को बड़ा दुख हुआ। बस, फिर क्या था...दोनों ने मिलकर यह मशीन बना दी। पढ़िए आगे की कहानी..
 

पूरे गांव ने मान लिया था कि उसे कोरोना है, मरने तक उसके साथ होता रहा बुरा
पूरे गांव ने मान लिया था कि उसे कोरोना है, मरने तक उसके साथ होता रहा बुरा

जशपुर, छत्तीसगढ़. यह तस्वीर कोरोना (Corona infection) को लेकर लोगों के डर और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली दिखाती है। बगीचा ब्लॉक के घोघर गांव के 50 वर्षीय दिव्यांग सुखलाल को सर्दी-खांसी हुई, तो पूरे गांव ने मान लिया कि उसे कोरोना हुआ है। बस फिर क्या था, उससे दूरी बना ली। उसे हैंडपंप से पानी तक नहीं भरने दिया जा रहा था। नजदीक के रिश्तेदारों ने भी उससे मुंह मोड़ लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तो पत्नी सीताबाई ने सरपंच से मदद मांगी। इसके बाद उसे पिकअप के जरिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Centre) लाया गया। यहां स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भी उसे अंदर नहीं आने दिया। पिकअप में ही उसे चेक किया। फिर सीएससी बगीचा रैफर कर दिया। वहां भी बड़ी मुश्किल से उसे भर्ती किया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पढ़ें इसी खबर के बारे में...
 

सड़क किनारे स्कूटी खड़ी करके मोबाइल पर लगातार बात कर रहा था, पुलिस को हुआ शक
सड़क किनारे स्कूटी खड़ी करके मोबाइल पर लगातार बात कर रहा था, पुलिस को हुआ शक

आईपीएल क्रिकेट को लेकर सट्टेबाजी की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। पुलिस सटोरियों को पकड़ने जाल बिछाती रहती है। पुलिस से बचने एक सटोरिये ने अजीब तरीका अपनाया। वो अपनी स्कूटी लेकर सड़क किनारे खड़ा हो गया। फिर वहीं से मोबाइल के जरिये सट्टा लगवा रहा था। लेकिन पुलिस के मुखबिर भी कम नहीं होते। उन्हें इसकी भनक लग गई और सटोरिया पकड़ा गया।
 

दर्दनाक घटना: नक्सलियों ने की ऐसी दरिंदगी कांप गए लोग, घरवालों के सामने काट दी 2 लोगों की गर्दन
दर्दनाक घटना: नक्सलियों ने की ऐसी दरिंदगी कांप गए लोग, घरवालों के सामने काट दी 2 लोगों की गर्दन

छत्तीसगढ़ में आए दिन नक्सली वारदातें सामने आ रहीं हैं। अपनी साख को कमजोर होते देख नक्सली ग्रामीणों के बीच अपनी दहशत कायम करने के लिए लोगों को मार रहे हैं। नक्सलियों बीजापुर में ऐसी बर्बरता दिखाई है उससे हर किसी का दिल कांप गया। 

ये कैसे 'भगवान' हैं, जिनके दिल पिघलते नहीं, लालच कभी खत्म नहीं होता, शर्मनाक कहानियां
ये कैसे 'भगवान' हैं, जिनके दिल पिघलते नहीं, लालच कभी खत्म नहीं होता, शर्मनाक कहानियां

बिलासपुर, छत्तीसगढ़. कोरोना काल (Corona era) में डॉक्टरों के बर्ताव और अस्पतालों की व्यवस्थाओं को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें हैं। लेकिन अब ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिन्होंने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यह मामला एक गर्भवती से जुड़ा है। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दो अस्पतालों ने न सिर्फ भर्ती करने से मना कर दिया, बल्कि उसकी कोई मदद भी नहीं की। वो 37 घंटे प्रसव पीड़ा से तड़पते हुए एक अस्पताल से दूसरे तक चक्कर काटती रही। एक बार सिम्स ने भी लौटा दिया। लेकिन दूसरी बार उसे भर्ती कर लिया। गनीमत रही कि समय पर प्रसव होने से मां-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। बता दें कि कोटा ब्लॉक के बहेरामुड़ा गांव की रहने वाली 22 वर्षीय शारदा रोहिणी को सोमवार की रात 10.30 बजे प्रसव पीड़ा  (Labour pain उठी थी। परिजन उसे महतारी एक्सप्रेस से लेकर बेलगहना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। यहां महिला का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इलाज से मना कर दिया था। इसके बाद वे सिम्स पहुंचे। यहां से भी भगा दिया गया। गर्भवती इसके बाद करगीरोड कोटा स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जब यहां भर्ती करने से मना किया, तो वो फिर से सिम्स पहुंची। यहां दूसरी बार में महिला को भर्ती किया गया। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
 

मौजमस्ती के बीच ऐसी मची भगदड़ कि केक तो ठीक से कटा नहीं, बर्थ-डे गर्ल को थाने में बैठना पड़  गया
मौजमस्ती के बीच ऐसी मची भगदड़ कि केक तो ठीक से कटा नहीं, बर्थ-डे गर्ल को थाने में बैठना पड़ गया

रायपुर, छत्तीसगढ़. यहां के क्वींस क्लब में रविवार रात बर्थ-डे पार्टी के दौरान शराब पीकर हुए हंगामे और गोलीबारी के आरोप में पुलिस ने बर्थ-डे गर्ल को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां छापा मारकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि 20 लोगों को नामजद किया है। बता दें कि तेलबांधा क्षेत्र में वीआईपी रोड स्थित इस क्लब में शराब के नशे में किसी लड़की ने युवकों की पिटाई कर दी थी। इसके बाद एक अधेड़ ने फायरिंग कर दी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्लब को सील कर दिया था। एमजी रोड निवासी अमित धवल और मीनल ने बर्थ डे पार्टी के लिए क्लब का कमरा नंबर 206 बुक कराया था। बर्थ डे शंकरनगर की राजवीर कौर का था। इस पार्टी में भिलाई की एक युवती अभिजीत कौर निरंकारी भी आई थी। इसी दौरान मैट्स बीकॉम के छात्र आफताब कुरैशी और उसके दोस्त अनुराग गोस्वामी की पार्किंग में खड़ी कार को अभिजीत कौर ने लात मार दी थी। इसी दौरान भिलाई के हितेश भाई पटेल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया था। इसके बाद क्लब में भगदड़ मच गई थी। अब पुलिस की जांच में सामने आया है कि पार्टी में शराब-बीयर के अलावा दूसरे अन्य नशे भी लिए जा रहे थे। हालांकि पुलिस को अभी कोई सबूत नहीं मिले हैं। इस दिशा में आगे जांच करने बुधवार को पुलिस फोरेंसिक सैंपल जुटा रही है। पढ़ें आगे की खबर...

  • < previous
  • 1
  • 2
  • 3
  • ...
  • 142
  • 143
  • 144
  • 145
  • 146
  • 147
  • 148
  • 149
  • 150
  • ...
  • 202
  • 203
  • 204
  • next >
Top Stories