MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh

छत्तीसगढ समाचार

फीचर्डउत्तर प्रदेशबिहारझारखंडराजस्थान
महाराष्ट्रहरियाणाछत्तीसगढपंजाबमध्य प्रदेशअन्य राज्यउत्तराखण्डदिल्ली

और खबरें

5000 करोड़ का घोटाला: डेढ़ साल से फरार 10 हजार का इनामी पूर्व आबकारी अधिकारी गिरफ्तार
5000 करोड़ का घोटाला: डेढ़ साल से फरार 10 हजार का इनामी पूर्व आबकारी अधिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहे पूर्व आबकारी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 5000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है। पूर्व ओसडी समुंद्र सिंह पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। यह घोटाला शराब ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया था। EOW (आर्थिक अनुसंधान शाखा) की टीम ने अप्रैल 2019 ने उसके कई ठिकानों पर छापा मारा था।

28 के पति और 23 साल की पत्नी के बीच दिवाली की रात आ गया 'वो'..सामने आई यह कहानी
28 के पति और 23 साल की पत्नी के बीच दिवाली की रात आ गया 'वो'..सामने आई यह कहानी

रेवाड़ी, हरियाणा. पति-पत्नी और 'वो' के शक में यहां एक मर्डर सामने आया है। गढ़ी बोलनी रोड स्थित कॉलोनी से दिवाली की रात गायब हुई 23 वर्षीय महिला की हत्या किसी और ने नहीं, उसके पति ने ही की थी। इंजीनियर पति ने लाश को दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर राजस्थान के कोटपूतली के समीप पुलिया में फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस के पास जाकर उसकी मिसिंग FIR दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी के साथ उसके पिता को भी अरेस्ट किया गया है। लक्ष्मण सिंह मूल रूप से कोसली क्षेत्र के गांव भड़ंगी के रहने वाले हैं। यहां वे अपने बेटे 28 वर्षीय आशीष उर्फ मोनू यादव के साथ रहते हैं। दिवाली के अगले दिन परिजनों ने मॉडल टाउन थाना में पूजा की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया कि दिवाली की पूजा के बाद सब सोने चले गए। अगले दिन देखा, तो पूजा गायब थी। आशीष पहले गुड़गांव की एक कंपनी में आईटी विभाग में इंजीनियर था। दो महीने पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। पूजा की हत्या में उसके मायकेवालों ने दामाद आशीष पर शक जाहिर किया था। जानें क्या बोला आशीष...

भाई दूज की रात सिर पर सवार राक्षस, एक साथ परिवार के 5 लोगों की मौत..मां-दादी से लिपटे थे बच्चों के शव
भाई दूज की रात सिर पर सवार राक्षस, एक साथ परिवार के 5 लोगों की मौत..मां-दादी से लिपटे थे बच्चों के शव

रायपुर, कभी-कभी इंसान ऐसी परेशानियों में उलझ जाता है कि उसको मरने के अलावा और कोई विकल्प नहीं दिखता। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाली खबर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की भाई दूज की रात मौत हो गई। परिवार के सभी सदस्य एक दुनिया को अलविदा कह गए।

लवमैरिज के 39 दिन बाद: डॉक्टर पति को बेडरूम में बंद करके 8वीं मंजिल से कूद गई नर्स पत्नी
लवमैरिज के 39 दिन बाद: डॉक्टर पति को बेडरूम में बंद करके 8वीं मंजिल से कूद गई नर्स पत्नी

भिलाई, छत्तीसगढ़. सालभर पहले शुरू हुई एक प्रेम कहानी 39 दिन पहले लवमैरिज के बाद पूरी हुई। लेकिन अब अचानक प्रेमिका के मोबाइल पर कोई ब्लैकमेलिंग के कॉल करने लगा, मैसेज भी भेजने लगा। रविवार रात करीब 9.30 बजे पति-पत्नी ने साथ खाना खाया। इसके बाद पत्नी ने पति को बेडरूम में लॉक किया और बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना पद्मनाभपुर इलाके की आनंद विहार कॉलोनी में हुई। रात करीब 10.30 बजे नर्स प्रीति देवांगन का शव बिल्डिंग के पिछले हिस्से में पड़ा मिला। डॉ. महेंद्र देवांगन ने बताया कि उन दोनों की पहचान सालभर पहले एक निजी अस्पताल में काम करने के दौरान हुई थी। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार को पुलिस फिर घटनास्थल पर पहुंची। डॉ. महेंद्र ने यह भी बताया है कि प्रीति को कुछ दिनों से ब्लैकमेलिंग के कॉल और मैसेज आ रहे थे। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

बीमार पति की मौत का सदमा सह न सकी बीवी, वाट्सऐप पर स्टेटस अपडेट करके हॉस्पिटल में ही दे दी जान
बीमार पति की मौत का सदमा सह न सकी बीवी, वाट्सऐप पर स्टेटस अपडेट करके हॉस्पिटल में ही दे दी जान

रायपुर, छत्तीसगढ़. टीबी से बीमार पति की मौत से दु:खी पत्नी ने अस्पताल में ही सुसाइड कर लिया। मृतका के पति का रायपुर के दाऊ कल्याणसिंह सुपरस्पेशलिटी अस्पताल (DKS)में पिछले एक हफ्ते से इलाज चल रहा था। पति की शनिवार रात को मौत हो गई थी। रविवार को उसका शव घर जाना था कि इससे पहले ही पत्नी ने अपनी जान दे दी। मरने से पहले महिला ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा कि अलविदा दोस्तों... भूल-चूक माफ करना। 45 वर्षीय निखत अंजुम ने 2008 में जाहिद अली से लवमैरिज की थी। जाहिद के मामा अकील रहमान ने रविवार सुबह गोलबाजार थाने में घटना की जानकारी दी। महिला ने एक पॉलिथीन को गले में बांध लिया था। इससे उसका दम घुट गया। जाहिद भिलाई तीन में निखत के साथ रहता था। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
 

गोवर्धन पूजा के दौरान एक शख्स ने CM को मारे कोड़े, लोग हंसते रहे
गोवर्धन पूजा के दौरान एक शख्स ने CM को मारे कोड़े, लोग हंसते रहे

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर पर वर्षों पुरानी एक अनोखी परंपरा चली आ रही है। इसी परंपरा को निभाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के जंजगिरी पहुंचे। यहां पूजन के दौरान एक शख्स ने कोड़ा (जिसे सोंटा कहा जाता है) से हाथ पर प्रहार किए। इस दौरान सीएम मुस्कराते रहे। वहीं, आसपास खड़े लोग हंसते रहे। बता दें कि सोंटा पुआल (सूखी लड़की या धान आदि के सूखे डंठल) से बना होता है। यह बेहद हल्का होने से चोट नहीं पहुंचता।

कोरोना संक्रमण और शुगर का रामबाण उपाय हैं ये हर्बल मिठाइयां, जानें खूबियां
कोरोना संक्रमण और शुगर का रामबाण उपाय हैं ये हर्बल मिठाइयां, जानें खूबियां

बगैर मुंह मीठा करे किसी भी खुशी का मजा अधूरा रह जाता है। खासकर, त्यौहारों का असली मजा तो मिठाइयों के साथ आता है। लेकिन शुगर के मरीज मन मारकर रह जाते हैं। वे मिठाइयां नहीं खा पाते। लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरबा के वन विभाग ने संजीवनी मिठाइयां बनाई हैं। इन्हें न सिर्फ शुगर के मरीज खा सकते हैं, बल्कि यह कोरोना संक्रमण से भी बचाती हैं। यानी इम्यूनिटी बढ़ाती हैं।

नहाने के बाद पेटीकोट-ब्लाउट में जैसे ही बाहर निकली बहू, ससुर ने दिया 'खतरनाकवाला रियेक्शन'
नहाने के बाद पेटीकोट-ब्लाउट में जैसे ही बाहर निकली बहू, ससुर ने दिया 'खतरनाकवाला रियेक्शन'

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(GPM), छत्तीसगढ़. यहां एक ससुर को बहू का पहनावा इतना बेकार लगा कि उसने मामूली बहस के बाद बहू के सिर में पूरी ताकत से डंडा दे मारा। इससे उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार रात की है। इसका पता शुक्रवार सुबह चला। बहू की हत्या के बाद ससुर ने लाश को उसी के कमरे में रख दिया। इसके बाद गांव में दूसरी जगह रहने वाले अपने भाई के पास जाकर बोला कि बहू को करंट लग गया। गौरेला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम कोरजा बालधार गांव निवासी मुनीम चौधरी है। उसकी बहू का नाम कौशल्या था। मुनीम के छोटे भाई पवन चौधरी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब 6 बजे कौशल्या  जब नहाकर बाहर निकली, तो उसने सिर्फ पेटीकोट व ब्लाउज पहना हुआ था। यह देखकर आरोपी ने उसे समझाया कि ढंग के कपड़े पहना करे। इस नसीहत पर कौशल्या चिढ़ गई। दोनों के बीच मामूली बहस हुई। इसके बाद ससुर का पारा चढ़ गया। वो डंडा लेकर बहू को मारने दौड़ा। बहू भागी, लेकिन बच न सकी। आरोपी ने उसके सिर में डंडा दे मारा। कौशल्या मुंह के बल जमीन पर गिरी। फिर वो उठ न सकी। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में..

घर से 20 साल की लड़की को उठाकर ले गए 3 हैवान और फिर गैंग रेप के बाद मरने के लिए सड़क पर फेंका
घर से 20 साल की लड़की को उठाकर ले गए 3 हैवान और फिर गैंग रेप के बाद मरने के लिए सड़क पर फेंका

जलगांव, महाराष्ट्र. यहां 20 साल की एक लड़की के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। तीन आरोपी लड़की को घर से उठाकर ले गए थे। गैंग रेप के बाद आरोपी लड़की को मरा समझकर घायल अवस्था में बस स्टैंड के पास फेंककर चले गए थे। स्थानीय लोगों ने लड़की को हास्पिटल में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की दलित समाज की होने से इलाके में तनाव फैल गया। पीड़िता के मामा ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लड़की का अपहरण पारोला गांव से हुआ था। आरोपी उसे कसौदा गांव ले गए थे। पुलिस के अनुसार, पीड़िता शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी। वो 3 नवंबर को मामा के घर आई थी। घटना 7 नवंबर की है। घटना के वक्त पीड़िता के मामा बाहर गए हुए थे। 8 नवंबर की शाम 5.30 बजे पारोला पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई थी। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
 

शराब पीकर घर लौटा बेटा, मां ने भी खूब पी रखी थी, सामने आई चौंकाने वाली कहानी
शराब पीकर घर लौटा बेटा, मां ने भी खूब पी रखी थी, सामने आई चौंकाने वाली कहानी

जांजगीर/ पन्ना. ये दो कहानियां मां-बेटे के रिश्ते को सिर्फ कलंकित नहीं करतीं, खौफ भी पैदा करती हैं। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के सोंठी के बावाडेरा का है। यहां शराब के नशे में एक बेटे ने अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला। बेटे से जान बचाने मां काफ दूर तक भागी। वो पड़ोसी की छत पर जाकर छुप गई, लेकिन बेटे ने लकड़ी के बैट से उस पर दनादन वार कर दिए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बम्हनीडीह पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका शारदा बाई गोस्वामी नदी किनारे अपने दो बेटे और बुजुर्ग सास-ससुर के साथ रहती थी। आरोपी बेटा विक्रम शराब पीने का आदी है। महिला भी शराब पीती थी। मंगलवार दोपहर दोनों ने शराब पी। विक्रम बाहर से नशे में धुत होकर घर पहुंचा। खाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ और फिर हत्या। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

  • < previous
  • 1
  • 2
  • 3
  • ...
  • 138
  • 139
  • 140
  • 141
  • 142
  • 143
  • 144
  • 145
  • 146
  • ...
  • 202
  • 203
  • 204
  • next >
Top Stories