IPL Final 2023 जीतने के बाद तिरुपति बालाजी की शरण में चेन्नई सुपर किंग्स, मंदिर में ट्रॉफी की विशेष पूजा का देखें Video

आईपीएल 2023 में मिली जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ट्रॉफी लेकर तिरुपति मंदिर पहुंची। यहां ट्रॉफी की विशेष पूजा हुई। एन श्रीनिवासन ने इस जीत को चमत्कार बताया। इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी का शुक्रिया भी अदा किया।

Gaurav Shukla | Published : | | Updated : May 31 2023, 12:31 PM
Share this Video

नई दिल्ली: आईपीएल का खिताब जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स भगवान की शरण में पहुंची। टीम के मैनेजमेंट के द्वारा ट्रॉफी को तिरुपति बालाजी मंदिर ले जाकर वहां पूजा करवाई गई। इस बीच मंदिर में विधि-विधान से पूजा हुई और ट्रॉफी को हार भी पहनाया गया। यहां ट्रॉफी को तिरुपति भगवान के चरणों में भी रखा गया। 

आईपीएल में मिली इस जीत को फ्रेंचाइजी ओनर एन श्रीनिवासन ने अपार सफलता बताया। इसकी के चलते उन्होंने भगवान तिरुपति बालाजी के मंदिर पहुंचकर शुक्रिया अदा किया। आईपीएल में मिली जीत के बाद श्रीनिवासन ने धोनी को शानदार कप्तान बताया था। उन्होंने कहा था कि आपने करिश्मा कर दिया। ऐसा आप ही कर सकते हैं। हमें टीम पर गर्व है। श्रीनिवासन के द्वारा कहा गया कि इस सीजन में प्रशंसकों ने दिखाया है कि वह महेंद्र सिंह धोनी को कितना प्यार करते हैं। 

Related Video