इस बार 9 मार्च, सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन होगा। अगले दिन 10 मार्च, मंगलवार को होली खेली जाएगी। इस साल होली पर गुरु और शनि का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ये संयोग 499 साल के बाद बना है।उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, 9 मार्च को गुरु अपनी धनु राशि में और शनि भी अपनी ही राशि मकर में रहेगा। इससे पहले इन दोनों ग्रहों का ऐसा योग 3 मार्च 1521 को बना था, तब भी ये दोनों ग्रह अपनी-अपनी राशि में ही थे। ग्रहों के इस योग में होली आने से ये शुभ फल देने वाली रहेगी।