
16 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: अमेरिका का बड़ा झटका, अब सस्ता रूसी तेल नहीं खरीद पाएगा भारत
16 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अमेरिका अब ईरान और रूस से जुड़े तेल पर दी गई छूट की अवधि को आगे नहीं बढ़ाएगा। उन्होंने साफ किया कि रूसी तेल के लिए जारी सामान्य लाइसेंस को रिन्यू नहीं किया जाएगा, और यही नीति ईरानी तेल पर भी लागू होगी। यह छूट उन तेल खेपों के लिए थी जो 11 मार्च से पहले ही समुद्र में भेजी जा चुकी थीं, जिनका इस्तेमाल अब लगभग पूरा हो चुका है। इन फैसलों से यह संकेत मिलता है कि ट्रंप प्रशासन अब प्रतिबंधों में ढील देकर तेल सप्लाई बढ़ाने या बढ़ती ऊर्जा कीमतों को नियंत्रित करने की दिशा में आगे नहीं बढ़ेगा।