
गाजियाबाद में आग का तांडव! देखते ही देखते 500 झुग्गियां खाक, लोगों की आंखों के सामने उजड़ा घर
गाजियाबाद में गुरुवार को भीषण आग लगने का मामला सामने आया। अग्निकांड में देखते ही देखते तकरीबन 500 झुग्गियां जल उठी। आग इतनी विकराल थी कि इसे दूर से देखा जा सकता था। आग लगते ही अफरा-तफरी का माहौल मच गया। इस बीच कुछ बच्चों के लापता होने की बात भी सामने आ रही है।