
Mojtaba Khamenei Health Update : पैर की 3 सर्जरी और चेहरा झुलसा, कैसा है मोजतबा खामेनेई का हाल?
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को लेकर हालिया रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं और ईरानी शासन से संपर्क बनाए रखने के लिए चिट्ठियों का सहारा ले रहे हैं, जिनमें हाथ से लिखे संदेश सील लिफाफों में भेजे जाते हैं ताकि गोपनीयता बनी रहे। किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा और बढ़ाई जा सके।