
IRS Daughter’s Murder Case: अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में चौंकाने वाले खुलासे
दिल्ली मर्डर केस-एक मासूम की जान लेने वाले कातिल की वो शातिर चालें, जिन्हें जानकर पुलिस भी दंग रह गई! दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक वरिष्ठ आईआरएस (IRS) अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी केवल एक अपराधी नहीं बल्कि एक बेहद शातिर दिमाग शख्स है। क्या आप सोच सकते हैं कि एक कातिल खून करने के बाद सड़क पर फोन पर बात करने का नाटक (Fake Call) कर सकता है ताकि कोई उसे पहचान न सके?