Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार 26 दिसंबर, 2024 को अंतिम सांस ली। वे 92 वर्ष के थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद रात 8 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती किया गया था, जहां रात 9.51 पर उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मनमोहन सिंह के निधन के चलते केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।