भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 80 प्रतिशत अपराधों के लिए घुसपैठिये जिम्मेदार हैं।
भाजपा ने अप्रैल-मई में संसदीय चुनाव में पश्चिम बंगाल में 42 में से 18 लोकसभा सीटें जीती थी। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीटें जीती थीं। भाजपा के लिए 2014 के मुकाबले 2019 लोकसभा चुनाव में यह शानदार प्रदर्शन था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन (यानी 3 करोड़ ) फॉलोअर्स हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। मोदी इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले राजनेता बन गए हैं।
हालिया सुस्ती के बावजूद भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी हुई है। उसके आर्थिक वृद्धि के आंकड़े दुनिया के अधिकांश देशों से अधिक है। भारत अभी भी व्यापक क्षमता वाली तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29 सितम्बर को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सिस्टर मरियम थ्रेसिया का जिक्र किया था और कहा था कि 13 अक्टूबर को पोप फ्रांसिस उन्हें संत घोषित करेंगे जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।
गुजरात के जूनागढ़ में गरबा का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। कोबरा सांप को हाथ में लेकर गरबा करने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। जांच के बाद तीन महिलाओं सहित 5 लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है।वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान छुट्टी के लिए बैंकॉक चले जाने की वजह से राहुल गांधी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वापस आने के बाद राहुल गांधी पार्टी के कैम्पेन में जुट गए हैं।
महाबलीपुरम में समुद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदर एक कवि को जगा दिया। पीएम मोदी ने रविवार को ट्वीट किया, कल महाबलीपुरम में सवेरे तट पर टहलते-टहलते सागर से संवाद करने में खो गया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सार्वजनिक बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगी। बैंक आंशिक ऋण गारंटी योजना तथा पूंजी दायरा बढ़ाने के लिए बाजार से पूंजी जुटाने को लेकर रिपोर्ट कार्ड पेश कर सकते हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को हरियाणा के असंध, सोनीपत और पतौड़ी में जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने राफेल की शस्त्र पूजा को लेकर हो रहे विवाद पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं एक सामान्य परिवार से आता हूं।