)
मॉनसून का कहर: पंजाब और हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त!
मॉनसून की लगातार बारिश ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश में तबाही मचा दी। पंजाब के खरड़ में पानी ने पूरे इलाके को डुबो दिया, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। हिमाचल प्रदेश के धरमपुर में भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग पर यातायात डायवर्ट किया गया। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।