)
25 सितंबर से बदल जाएगी महिलाओं की जिंदगी, CM सैनी का बड़ा ऐलान
हरियाणा की महिलाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बड़ी सौगात। कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दी गई है। अब 25 सितंबर से इस योजना की शुरुआत होगी। योजना के तहत पात्र सभी महिलाओं को हर महीने ₹2100 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक सम्मान देना है। सीएम सैनी ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।