)
बाढ़ सीमा के इस पार भी, उस पार भी… पंजाब और पाकिस्तानी पंजाब में तबाही
भारत और पाकिस्तान, दोनों तरफ पंजाब में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। अटारी-वाघा बॉर्डर और करतारपुर कॉरिडोर तक पानी भर गया है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं और आवाजाही ठप हो गई है। धूसी बांध टूटने से पंजाब के कई गांव जलमग्न हैं, वहीं पाकिस्तानी पंजाब में 2 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। मानसून की बारिश ने दोनों देशों के सीमावर्ती इलाकों में तबाही मचा दी है।