)
मथुरा यूपी से लेकर राजस्थान, पंजाब और हरियाणा तक जलप्रलय, हर जगह दिख रही तबाही ही तबाही
बारिश और बाढ़ की वजह से तमाम जगहों पर तबाही का नजारा देखने को मिल रहा है। मथुरा यूपी से लेकर राजस्थान, हरियाणा और पंजाब तक लोग बाढ़ की वजह से परेशान है। इस बीच फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान भी चलाया जा रहा है।
बारिश और बाढ़ की वजह से इन दिनों तमाम जगहों पर लोगों का हाल बेहाल है। इस बीच दिल को झकझोर देने वाला नजारा यूपी के मथुरा से सामने आया। यहां बाढ़ जैसे हालातों के बीच घुटानों तक पानी में शवयात्रा निकाली गई। इस शवयात्रा में गिनती के 5-6 लोग ही शामिल थे। वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी जलप्रलय से हाहाकार मचा हुआ है। हर जगह सरकारों के द्वारा किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं और लोग सरकारों को कोसते हुए भी नजर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्रियों से लेकर, सीएम और राज्य के मंत्रियों तक निरीक्षण कर बाढ़ के हालात भी जाने जा रहे हैं। इन सब के बीच कई जगहों पर स्वयंसेवी संगठनों ने भी लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।