
मिनार घाट पर दिखा आस्था का महासागर! अक्षरा सिंह के परिवार ने दिया संध्या अर्घ्य
छठ पूजा 2025 के तीसरे दिन पटना के मिनार घाट पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के परिवार ने विधि-विधान से संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाट पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और दीपों की रोशनी से आस्था का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि अक्षरा सिंह जल्द ही पारिवारिक पूजा में शामिल होंगी। मिनार घाट की खूबसूरत सजावट और श्रद्धालुओं की भावनाएं इस पावन पर्व की भव्यता को और बढ़ा रही हैं।