रोहित शेट्टी के स्टंट गेम शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन को लेकर हलचल शुरू हो गई हैं। बता दें कि इस शो के अभी तक 14 सीजन आ चुके हैं और अब फैन्स इसके न्यू सीजन यानी 15वें सीजन के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच नए सीजन को लेकर ताजा जानकारी सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके 5 फाइनल कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं।

टीवी का मोस्ट फेमस स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के शुरू होने का सभी को बेताबी से इंतजार हैं। रोहित शेट्टी के शो के सीजन 15 को लेकर पिछले कुछ समय से काफी जानकारियां भी सामने आ रही है। बता दें कि पहले खबर आई थी कि ये शो 2025 में शुरू होगा। फिर बताया गया था कि अब इस शो को आगे नहीं बढ़ाया जाएगाा। हालांकि, ताजा अपडेट की मानें तो रोहित का ये शो इस साल शुरू होगा। इसी बीच शो में शामिल होने वाले 5 फाइनल कंटेस्टेंट्स के नाम भी रिवील हो गए हैं। जानते हैं शो से जुड़ी पूरी डिटेल…

रोहित शेट्टी का Khatron Ke Khiladi Season 15

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। पिछले साल खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन नहीं आया था। इसके बाद खबर आईं थी कि ये शो कलर्स टीवी पर नहीं आएगा क्योंकि मेकर्स और कलर्स टीवी वालों के बीच किसी बात को लेकर आपस में टसल हो गई थी। हालांकि, कुछ दिन पहले ही नए सीजन के प्रोमोज मेकर्स द्वारा जारी कर शो को कंफर्म किया गया। इसी बीच शो में शामिल होने वाले 5 कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आए है। बता दें कि ये वो कंटेस्टेंट्स है, जो सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस में नजर आ चुके हैं। खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अविनाश मिश्रा, ईशा मालविया, फरहाना भट्ट, मनीषा रानी और अंकित गुप्ता के नाम फाइनल हुए है। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई हैं।

ये भी पढ़ें... Tollywood BOX OFFICE: 90 दिन में बड़े-बड़े स्टार्स धराशाई, 70 साल के हीरो ने बचाई लाज

ये भी हो सकते हैं Khatron Ke Khiladi 15 में शामिल

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 15 में शामिल होने वाले कुछ और कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आए है। ये हैं- अभिषेक बजाज, दिग्विजय राठी, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अरबाज पटेल। ताजा जानकारी की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 15 का प्रीमियर जून 2026 के आसपास कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर होने की उम्मीद है। कास्टिंग प्रक्रिया फिलहाल जारी है। शूटिंग की बात करें तो प्रतियोगियों की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शुरू होगी। खबरों की मानें तो प्रतिभागी मई के आखिरी सप्ताह में जर्नी शुरू कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस स्टंट शो का सीजन 14 काफी धमाकेदार रहा था। शो का प्रीमियर 27 जुलाई से 29 सितंबर 2024 तक कलर्स टीवी पर हुआ और जियोसिनेमा पर किया गया था। ये सीरीज बुखारेस्ट, रोमानिया में फिल्माई गई है और इसकी मेजबानी रोहित शेट्टी ने की थी। करण वीर मेहरा सीजन के विनर बने थे और कृष्णा श्रॉफ फर्स्ट रनरअप रही थी।

ये भी पढ़ें... इतना आलीशान है RAMAYAN के लक्ष्मण रवि दुबे का घर, 7 PHOTOS में देखें स्टाइल और क्लास