MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी की 'नागिन शो' पर लग सकता है ताला! एकता कपूर को परेशान कर रही ये 2 चीजें

Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी की 'नागिन शो' पर लग सकता है ताला! एकता कपूर को परेशान कर रही ये 2 चीजें

Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी पर के शो नागिन -7 पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। शो की टीआरपी लगातार गिर रही है। एकता कपूर के सबसे चर्चित शो दो वजहों से बंद हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

2 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Apr 03 2026, 03:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : youtube

एकता कपूर ने जब नागिन शुरू की थी तो एक अलग टीवी युग की शुरुआत हुई थी। अभी नागिन का 7वां सीजन चल रहा है। नागिन 7 जब शुरू हुआ था, तो उसने आते ही टीवी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी। सुपरनेचुरल शो ग्रैंड प्रमोशन, नया कॉन्सेप्ट और प्रियंका चाहर चौधरी का नागिन अवतार सबकुछ दर्शकों को काफी इंप्रेस कर रहा था। लेकिन खबर है कि इस शो पर ताला लग सकता है। आइए जानते हैं, इसके पीछे की वजह।

26
Image Credit : youtube

शो की टीआरपी गिर रही है

नागिन 7 शुरू होने के पहले हफ्ते में टीआरपी में नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली थी। जिससे साफ लग रहा था कि यह सीजन लंबे समय तक राज करेगा। लेकिन अगले दूसरे हफ्ते में शो की टीआरपी गिरने लगी। अब यह शो टॉप 10 से भी बाहर हो गया है। दर्शकों को जहां पहले इसका विजुअल ट्रीट पसंद आया, वहीं धीरे-धीरे कंटेंट ने निराश करना शुरू कर दिया।

36
Image Credit : instagram

दर्शक को पसंद नहीं आ रहा एआई का इस्तेमाल

सबसे बड़ा मुद्दा बना शो में जरूरत से ज्यादा AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल। फैंस को लगा कि कहानी से ज्यादा फोकस VFX और AI पर दिया जा रहा है, जिससे इमोशनल कनेक्शन कमजोर पड़ गया।

46
Image Credit : youtube

भारी भरकम बजट बनी मुसीबत

सिर्फ टीआरपी ही नहीं, बल्कि शो का भारी-भरकम बजट भी मेकर्स के लिए परेशानी बन गया है। एकता कपूर ने इस बार नागिन 7 को बड़े स्केल पर बनाने की कोशिश की, लेकिन जब उसी हिसाब से व्यूअरशिप नहीं मिली, तो खर्चा संभालना मुश्किल होने लगा।

56
Image Credit : instagram

कब यह शो हो सकता है बंद?

कम टीआरपी और हाई बजट का यह कॉम्बिनेशन अब शो के भविष्य पर सवाल खड़े कर रहा है। खबरें तो यहां तक आ रही हैं कि मेकर्स इस प्रोजेक्ट को बंद करने पर भी विचार कर रहे हैं, हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है।

और पढ़ें: Tollywood BOX OFFICE: 90 दिन में बड़े-बड़े स्टार्स धराशाई, 70 साल के हीरो ने बचाई लाज

66
Image Credit : instagram

नागिन 7 के लीड कलाकार

कास्टिंग की बात करें तो शो में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ नमिक पॉल (Namik Paul) लीड रोल में हैं। वहीं कनिका मान और जैन इबाद खान भी अहम किरदार निभा रहे हैं। शो में प्रियंका जहां नागिन के रोल में हैं, वहीं जैन ड्रेगन अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

और पढ़ें: Dhurandhar 2 Second Week Thurseday को 2 फिल्मों से पिछड़ी, एक 'बाहुबली 2' तो दूसरी कौन?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
टीवी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो के 5 फाइनल कंटेस्टेंट के नाम लीक, जानें कब शुरू होगा स्टंट गेम
Recommended image2
Dhurandhar 2 Second Week Thurseday को 2 फिल्मों से पिछड़ी, एक 'बाहुबली 2' तो दूसरी कौन?
Recommended image3
Tollywood BOX OFFICE: 90 दिन में बड़े-बड़े स्टार्स धराशाई, 70 साल के हीरो ने बचाई लाज
Recommended image4
अली अब्बास जफर की अपकमिंग YRF फिल्म में अहान पांडे का इंटेंस लुक, स्टारकास्ट ने बढ़ाई चर्चा
Recommended image5
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case में बड़ा ट्विस्ट, भड़के जज ने क्यों कहा- कमज़ोर मत समझो
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved